Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

दलित बस्ती में युवती की हत्या से सनसनी, घर के पास मिला शव

दलित बस्ती में युवती की हत्या से सनसनी, घर के पास मिला शव

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर /महराजगंज।  महराजगंज थाना क्षेत्र के कोईरीपुर गांव की दलित बस्ती में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय युवती का शव घर के बगल संदिग्ध हालत में मिला। मृतका की पहचान कमलेश गौतम की पुत्री ब्यूटी (19) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार युवती की गला घोंटकर हत्या की गई और शव को घसीटकर घर के पास फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

सूचना पर थाना महराजगंज, सुजानगंज, सिंगरामऊ और बदलापुर की पुलिस टीम के साथ क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के चाचा अवधेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतका के पिता मुंबई में रहते हैं और ब्यूटी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका की मां सावित्री देवी, चाची सुनीता और छोटे भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है, जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!