Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

दो दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी, वृद्ध का संदिग्ध हालात में मिला शव — पुलिस जांच पर उठे सवाल 

आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में सनसनी, लापता बुजुर्ग की मौत से फैली दहशत — परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़।   जनपद के सगड़ी क्षेत्र अंतर्गत जीयनपुर कोतवाली इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब अल्लीपुर सिवान में एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान धरौहरा गांव निवासी इम्तेयाज अहमद (73 वर्ष), पुत्र अब्दुल कयूम के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, इम्तेयाज अहमद बीते कुछ दिनों से लापता थे, जिसके चलते उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दो दिन पहले ही जीयनपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद उनका इस तरह संदिग्ध हालात में शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रियता दिखाती, तो शायद वृद्ध की जान बचाई जा सकती थी। इलाके में यह भी चर्चा है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद खोजबीन में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई, जिससे लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला हत्या का है, हादसा है या किसी अन्य कारण से मृत्यु हुई है।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द खुलाlसा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!