Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

होली के दिन दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, ग्रामीणों का चक्का जाम

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस पर लापरवाही का भी संगीन आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर। होली के दिन खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने मातम पसार दिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि धन्नेपुर निवासी सुग्रीव कुमार बिंद का पुत्र पवन कुमार (16) दोपहर लगभग तीन बजे अपने घर के पास जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही तीन बाइकों में से एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

परिजनों का आरोप – टक्कर के बाद की गई पिटाई परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद बाइक सवारों ने पवन को बुरी तरह पीटा और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

पुलिस चौकी पर लापरवाही का आरोप परिजनों का कहना है कि घायल अवस्था में पवन को लेकर जब वे शीतला चौकिया पुलिस चौकी पहुंचे, तो वहां कार्रवाई करने के बजाय उन्हें फटकार कर भगा दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने अचेत पड़े पवन को चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाईस्कूल का छात्र था मृतक पवन कुमार हाईस्कूल का छात्र बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों में आक्रोश घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजन लगातार स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों में पुलिस चौकी के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!