Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

होली खेलने गए पति से नाराज़ पत्नी ने काटी नस, अस्पताल में चल रहा इलाज

होली खेलने गए पति से नाराज़ पत्नी ने काटी नस, अस्पताल में चल रहा इलाज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।  चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौटी गांव के चौबेपुर पूर्व में होली के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी विकास होली खेलने के लिए दूसरे गांव अपने दोस्तों के साथ गया था। इसी बात को लेकर घर लौटने पर उसकी पत्नी लक्ष्मी नाराज़ हो गई। पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि आक्रोश में आकर लक्ष्मी ने अपने हाथ की नस काट ली। अचानक हाथ से खून बहता देख परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पति विकास अपनी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरीबारी लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल लक्ष्मी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!