
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकरारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिकरारा पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 89/26 धारा 109(1)/125/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने विकास यादव पुत्र सुभाषचंद्र यादव तथा रोहित यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी कुढा थाना सिकरारा, जिला जौनपुर को गुलजारगंज बाजार के आगे से दोपहर 12:35 बजे दबोच लिया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है




