Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत (जौनपुर)। केराकत कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उससे पैसों की मांग की जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,केराकत क्षेत्र थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बिहार के सहरसा जनपद निवासी छोटू कुमार नामक युवक ने किसी तरह उसकी निजी व आपत्तिजनक फोटो हासिल कर ली।

आरोप है कि आरोपी ने इन फोटो को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया और अब लगातार धमकी दे रहा है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह आगे भी इसी तरह फोटो वायरल करता रहेगा।

इस घटना से पीड़िता व उसके परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

केराकत पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!