Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर: लाइन बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर: लाइन बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 61/26, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अतीक पुत्र शफीक निवासी ग्राम शाहपुर मजरा, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी से अर्जित ₹5000 नगद भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!