Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में होली पर रंग लगाने को लेकर विवाद, पत्थरबाजी में तीन घायल

जौनपुर में होली पर रंग लगाने को लेकर विवाद, पत्थरबाजी में तीन घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। होली के दिन बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया तथा दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे बच्चों के बीच रंग लगाने को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी बात पर सोनकर पक्ष से विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई।

घटना में रूहट्टा मोहल्ला निवासी विद्या शुक्ला (70) पुत्र ज्ञान दास शुक्ला, संजीव कुमार शुक्ला (36) पुत्र विद्या शुक्ला तथा अमित चौबे (40) घायल हो गए। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में सराय पोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि दूसरे पक्ष से कोई घायल नहीं हुआ है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!