
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जलालपुर, चंदवक, केराकत, जाफराबाद एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 130/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई थी। इस मामले में कई अभियुक्तों के नाम सामने आए थे।
26 मार्च की रात चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर आ रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने ग्राम ओईना के पास घेराबंदी की।घेराबंदी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए।
शिवशंकर चौहान (उम्र लगभग 26 वर्ष)
धनंजय चौहान उर्फ नंदू (उम्र लगभग 20 वर्ष)
दोनों आरोपी ग्राम संघईपुर, थाना जलालपुर, जौनपुर के निवासी हैंकब्जे से पुलिस को
02 तमंचा (.315 बोर)02 जिंदा कारतूस02 खोखा कारतूसएक मोटरसाइकिल (टीवीएस राइडर)
घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।




