Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

जौनपुर: रास्ते में घात लगाकर मारपीट, चार के खिलाफ तहरीर; जान से मारने की धमकी का आरोप

जौनपुर: रास्ते में घात लगाकर मारपीट, चार के खिलाफ तहरीर; जान से मारने की धमकी का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत जौनपुर।  जनपद के अतरौरा (थाना केराकत) में रविवार शाम एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर घात लगाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतरौरा निवासी घुरहू यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 01 मार्च 2026 की शाम वह रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सुरेश यादव, अजय उर्फ मन्नू यादव, नितेश यादव उर्फ घिस्सू तथा आनन्द यादव ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे व डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने प्रशासन से मेडिकल परीक्षण कराने, नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांचकर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!