
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर थाना जफराबाद क्षेत्र के किरतापुर बरैया गांव में मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता को धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक युवती ने गांव के ही शुभम कुमार पुत्र दीनानाथ उर्फ राजेश कुमार के खिलाफ मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहा था और उसे धमकी दे रहा था।
पीड़िता की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




