Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जमानत पर बाहर आए हत्या आरोपी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या

पीछा कर गांव में घुसकर 20-25 चाकू से वार, शव घसीटकर खेत में फेंका

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।   जलालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां हत्या के एक आरोपी की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई।

संघईपुर गांव निवासी आशीष चौहान, जो अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रह रहा था, हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह 21 वर्षीय रोहित चौहान की हत्या के मामले में आरोपी था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार करीब तीन बजे आशीष बंदीपुर के पास एक शराब ठेके पर मौजूद था। तभी चार से पांच हमलावरों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए वह सिरकोनी गांव में घुस गया और कई घरों में शरण लेने की कोशिश की, लेकिन दहशत में आए ग्रामीणों ने दरवाजे बंद कर लिए।

आखिरकार हमलावरों ने उसे गांव के गुल्लू मौर्य के घर के पीछे बने मड़हे में पकड़ लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 20 से 25 वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद हमलावरों ने शव को लगभग 200 मीटर तक घसीटा और फिर बाइक पर रखकर बंदीपुर रोड के किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया। घटनास्थल मृतक के घर से करीब एक किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही सर्किल के सभी थानों की पुलिस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष जलालपुर गजानंद चौबे ने बताया कि हमलावरों की संख्या चार से पांच थी और उनकी पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!