Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
कौशांबीयूपी

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा पिकअप-ट्रेलर की टक्कर से 8 की मौत, 29 श्रद्धालु घायल

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा पिकअप-ट्रेलर की टक्कर से 8 की मौत, 29 श्रद्धालु घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

कौशांबी (उत्तर प्रदेश)। जिले में नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से मुंडन कार्यक्रम कर अपने घर फतेहपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर किसी वाहन या सड़क किनारे से टकरा गई।

इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं और 3 मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग वाहन से उछलकर सड़क पर जा गिरे।

वहीं, इस दुर्घटना में 29 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जबकि दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!