Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

केराकत में कलयुगी बेटे का कहर: मां की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या, भाभी-भतीजी घायल

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे आरोपी ने घर में मचाया तांडव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

 केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के शेखजादा मोहल्ले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और हर कोई स्तब्ध रह गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका शीला सिंह (लगभग 80 वर्ष), जो एक अवकाश प्राप्त शिक्षिका थीं, अपने परिवार के साथ घर पर रह रही थीं। बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर उनका छोटा बेटा संदीप सिंह उर्फ भोलू, जो कथित रूप से मानसिक बीमारी से ग्रसित बताया जा रहा है, अचानक गुस्से में आ गया।

आरोपी संदीप ने ऊपर कमरे से नीचे आकर अपनी मां पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर बचाव में पहुंची भाभी शालिनी सिंह और भतीजी वर्तिका सिंह पर भी उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं।

शोर-शराबा सुनकर पहुंचे बड़े भाई को भी आरोपी ने मारने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आरोपी को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक व प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शीला सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पिछले कई वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!