Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

केराकत में शस्त्र दुकान पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, बिना अनुमति सैकड़ों कारतूस बिक्री का आरोप

केराकत में शस्त्र दुकान पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, बिना अनुमति सैकड़ों कारतूस बिक्री का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

 केराकत / जौनपुर:  तहसील क्षेत्र केराकत में शस्त्र लाइसेंसी दुकानों के सत्यापन के दौरान एक गंभीर अनियमितता सामने आई है। उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी केराकत की संयुक्त टीम द्वारा 21 जनवरी 2026 को की गई जांच में “राजपूत गन हाउस” पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

जांच में पाया गया कि राजपूत गन हाउस, केराकत के मालिक कैलाशनाथ सिंह द्वारा कई शस्त्र लाइसेंस धारकों को निर्धारित सीमा से अधिक कारतूस बेचे गए।

प्रदीप कुमार सिंह(आजमगढ़) को 1 वर्ष में 240 कारतूसब्रम्हजीत सिंह (वाराणसी) को 230 कारतूसविजय कुमार सिंह (वाराणसी) को 210 कारतूसजबकि लाइसेंस पर दर्ज विवरण इससे काफी कम पाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि—ब्रम्हजीत सिंह के लाइसेंस पर सिर्फ 100 कारतूस दर्ज मिले

विजय कुमार सिंह के लाइसेंस पर 165 कारतूस दर्ज मिलेप्रदीप कुमार सिंह ने अपना लाइसेंस खोया बताया

इस तरह दुकान के स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस पर दर्ज आंकड़ों में स्पष्ट अंतर पाया गया, जो नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करता है।

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आर्म्स एक्ट 1959 के उल्लंघन का है। कारतूसों के दुरुपयोग की आशंका भी जताई गई है।

जांच के आधार पर राजपूत गन हाउस के मालिक कैलाशनाथ सिंह के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की गई है।

इस कार्रवाई से प्रशासन उपरोक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!