केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष की कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर
केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष की कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर

संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर
केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र के परसौड़ी गांव के पास उनकी कार में पीछे से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने जोरदार टक्कर मार दी
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे अध्यक्ष अपने बच्चों के साथ दर्शान पूजन करने वाराणसी जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज अनुबंधित बस UP 65MT 0885 ने उनकी कार UP62CS 0070 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि कार में मौजूद बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकीअस्पताल भेजवाया। वही अध्यक्ष पति नें चंदवक थाने में बस UP 65MT 0885 व चालक कृष्णा भारती कटहल लालगंज आज़मगढ़ के नाम लिखित थाने में तहरीर दी है
पुलिस द्वारा बस व चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर यही रही है।



