
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत, जौनपुर। थाना केराकत क्षेत्र के अंतर्गत चौकी मुफ्तीगंज इलाके में गुरुवार (26 मार्च 2026) को मुख्य सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आपस में भिड़ गए। घटना पीहू मैरिज लॉन के आगे मुख्य मार्ग की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उस समय चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज अपने हमराहियों के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी, वाहन चेकिंग व गश्त पर थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप की ओर जाते समय रास्ते में देखा गया कि दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए हिंसक झड़प में उलझे हुए हैं।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन हालात और बिगड़ गए। दोनों पक्ष और उग्र होकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी ने तत्काल गुजर रही कोबरा-20 टीम को रोककर मदद ली। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
मुस्तफा उर्फ साध पुत्र निजामुद्दीन, साहिल पुत्र जुबैर, रियाज अहमद पुत्र बदरुद्दीन, अरमान पुत्र शकील, सोहराब पुत्र मजीद, शहबाज पुत्र सोहराब, सर्वेश सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर व भीम सोनकर पुत्र साहब लाल सोनकर।
तमीम पुत्र इरफान, ताहिर पुत्र साधु, सुल्तान पुत्र अकबर, कुहेश सोनकर उर्फ पुल्ली, दुर्गेश सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर, निरहू पुत्र गुड्डू सोनकर सहित कई अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए।
घटना में पुलिस मुकदमा दर्ज कर घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।व्यक्तियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




