
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत / जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा दंपति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। खेत से सरसों काटकर घर लौट रहे पति-पत्नी पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें पति के सिर में गंभीर चोट आई और सात टांके लगाने पड़े, जबकि पत्नी भी बुरी तरह घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केराकत कोतवाली क्षेत्र के मौजा सरोजबड़ेवर निवासी भोलाशंकर पुत्र स्व. इन्नर 5 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे अपनी पत्नी शीला देवी के साथ खेत से सरसों काटकर टीवीएस विक्की बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे संदीप व प्रदीप पुत्र धर्मेंद्र तथा धर्मेंद्र पुत्र स्व. सुफेर ने उन्हें रोक लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर और नाक पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और डॉक्टरों को सात टांके लगाने पड़े। बीच-बचाव करने आई पत्नी शीला देवी को भी हाथ, कंधे और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित भोलाशंकर ने बताया कि आरोपी दबंग और मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं और पहले से रंजिश रखते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी भविष्य में फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
पीड़ित ने केराकत कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वही पुलिस नें इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है




