Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

किनाराम बाबा तपोवनस्थली मठ पहुंचे जिलाधिकारी, किया दर्शन-पूजन… लेकिन टूटी सड़क पर नहीं पड़ी नजर!

किनाराम बाबा तपोवनस्थली मठ पहुंचे जिलाधिकारी, किया दर्शन-पूजन… लेकिन टूटी सड़क पर नहीं पड़ी नजर!

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर। चंदवक जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने डोभी ब्लॉक क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित किनाराम बाबा तपोवनस्थली मठ हरिहरपुर पहुंचकर बाबा कीनाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा के साथ माथा टेका और विधिवत दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मठ परिसर का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को परिसर की साफ-सफाई तथा समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी ने डोभी ब्लॉक का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण पूरा करने के बाद वे सीधे जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

हालांकि इस दौरान एक बड़ा सवाल भी सामने आया। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी इसी रास्ते से होकर चंदवक के रास्ते आजमगढ़–वाराणसी मार्ग से डोभी ब्लॉक पहुंचे और वापस लौटे। यह वही सड़क है जो बार-बार मरम्मत के बावजूद लगातार टूट रही है और खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद इतनी महत्वपूर्ण सड़क पर जिलाधिकारी की नजर न पड़ना लोगों को हैरान कर रहा है।

अब क्षेत्र के लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब अखबारों और स्थानीय स्तर पर लगातार सड़क की खराब हालत को लेकर आवाज उठ रही है, तो फिर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आखिर इस गंभीर समस्या की ओर क्यों नहीं जा रहा।

फिलहाल लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस सड़क की स्थिति का संज्ञान लेकर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाएगा, ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!