Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की जांच

किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की जांच

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।  चन्दवक थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि थाना चन्दवक के ग्राम बरौटी निवासी रविन्द्र गोड़ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अंकित गोड़ (उम्र 15 वर्ष) दिनांक 25 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 1:30 बजे घर से बैग लेकर स्कूल बस के माध्यम से चन्दवक बाजार गया था। लेकिन इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं चला गया और घर वापस नहीं लौटा।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद अंकित का कोई सुराग नहीं लग सका है। बताया गया कि अंकित के पास मोबाइल फोन भी है, लेकिन उसका फोन बंद जा रहा है या वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ-साथ सर्विलांस के जरिए भी किशोर का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!