Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर युवती ने दी जान

जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर।  जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में शनिवार शाम एक 18 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी नगीना की पुत्री संध्या (18) शनिवार को घर के कमरे में थी। बताया जाता है कि अज्ञात कारणों से उसने छत में लगे कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब शाम करीब 4:15 बजे उसकी मां बसंती ने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा तो बेटी का शव फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। यह देख वह चीख पड़ीं और शोर मचाने लगीं।
मां के शोर सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घर में भीड़ लग गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
बताया गया कि मृतका के पिता नगीना रोजी-रोटी के सिलसिले में जिले से बाहर रहते हैं। सूचना मिलते ही जफराबाद थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुंडे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!