Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीलखनऊ

लखनऊ पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वसूली करने वाला ठग गिरफ्तार

लोगों को डराकर ऐंठता था पैसे, ग्रामीणों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से खुली पोल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक शातिर ठग का पर्दाफाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है, जो खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों से अवैध वसूली करता था। आरोपी लोगों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक स्थानीय निवासी को अपना निशाना बनाते हुए खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताया और उस पर झूठे आरोप लगाकर उससे रुपये की मांग की। भय के कारण पीड़ित ने उसे कुछ धनराशि दे दी।

हालांकि, बाद में पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया और उसे नाका थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!