Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

महिला को भगाने के विवाद में खूनी संग्राम, दो पक्षों में जमकर मारपीट—एक की हालत नाजुक

सुजानगंज के सर्वेमऊ गांव में तनाव, जवाब-तलब के दौरान भड़की हिंसा • दो घायल, वाराणसी रेफर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सर्वेमऊ गांव में एक महिला को भगाने के विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट में दोनों ओर से लोग घायल हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव का एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार की पत्नी को लेकर कुछ दिनों से फरार चल रहा था। हाल ही में उसके गांव लौटने की सूचना महिला के ससुराल पक्ष को मिली, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ससुराल पक्ष के लोग सर्वेमऊ गांव पहुंचे और आरोपी पक्ष से जवाब-तलब करने लगे। इसी दौरान कहासुनी बढ़कर विवाद में बदल गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक पक्ष से शिवकुमार गौतम (45) तथा दूसरे पक्ष से तीर्थराज गौतम घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में जांच के दौरान शिवकुमार गौतम की हालत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!