Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

महिला ने लगाया उत्पीड़न और धमकी का आरोप

पुलिस पर भी कार्रवाई न करने की शिकायत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत:/जौनपुर।  केराकत थाना क्षेत्र के बीरमपुर पश्चिम पट्टी गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पट्टीदारों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरमपुर पश्चिम पट्टी निवासी अनीता देवी पत्नी मनोज कुमार का आरोप है कि उनके पट्टीदार आए दिन घर पर आकर गाली-गलौज और विवाद करते रहते हैं। महिला का कहना है कि 22 फरवरी की रात करीब 10 बजे विपक्षी घर पर चढ़ आए और मढ़हा हटाने को लेकर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को मढ़हे के अंदर जलाकर मार डालने की धमकी देने लगे।

पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो विपक्षी मारने के लिए दौड़ पड़े, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर जान बचाने को मजबूर हो गईं। आरोप है कि दरवाजा बंद होते ही हीरालाल, सुजीत और सरोज ने घर पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे घर को नुकसान भी हुआ। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

महिला का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को भी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि आईजीआरएस पर शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मामले को पुस्तैनी जमीन और रास्ते के विवाद का मामला बताकर बीएनएसएस की धारा 126/135 में दोनों पक्षों पर कार्रवाई दिखाकर निस्तारण कर दिया, जबकि उनके पास गाली-गलौज और धमकी का वीडियो साक्ष्य मौजूद है।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की कथित एकपक्षीय कार्रवाई के कारण विपक्षियों के हौसले और बढ़ गए हैं और वे बार-बार उन्हें और उनकी बेटियों को अपमानित करने व नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं।

महिला ने बताया कि वह अपने बुजुर्ग सास-ससुर और तीन नाबालिग बेटियों के साथ घर पर रहती हैं, जबकि उनके पति रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहते हैं। ससुर भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे में विपक्षियों की धमकियों से पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।वही पुलिस नें पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज के जांच में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!