
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलीलपुर चौकी इलाके में स्थित महिंद्रा शोरूम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया
जलीलपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते नजर आए।
वहीं मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि दमकल की टीमें लगातार आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास आग पर काबू पाया गया ।
शोरूम के मालिक अंकित मिश्रा के अनुसार, इस हादसे में अब तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है।
हालांकि, आग के कारण शोरूम में खड़े वाहनों और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।



