Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक /जौनपुर।  चन्दवक थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी की 16 वर्षीय पुत्री बीते 14 मार्च 2026 को सुबह लगभग 10 बजे मारिकपुर बाजार सिलाई सीखने के लिए गई थी।

लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की और रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

जांच-पड़ताल के दौरान परिजनों को पता चला कि लोकापट्टी निवासी राजन राजभर का रिश्तेदार सोनू राजभर, जो कि ग्राम कट्या थाना सादात, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है, अक्सर उनके घर आता-जाता था।

आरोप है कि उसी युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर और लालच देकर अपने साथ भगा लिया।

पीड़ित पिता ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं, इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!