Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों में मचा हड़कंप

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों में मचा हड़कंप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।  चंदवक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को दिनांक 29 मार्च 2026 को शाम करीब 7 बजे जोगिन्दर बैनवंशी पुत्र राजकुमार बैनवंशी, निवासी ग्राम करियारी थाना भदोही, जिला भदोही द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया।

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाना चंदवक पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोरी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!