
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक /जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पोती को गांव के ही एक युवक द्वारा द्वारा पहले भी 1 अगस्त 2025 को गणेश राय इंटर कॉलेज कर्रा, डोभी से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। उस मामले में थाना चन्दवक में मुकदमा दर्ज कराया गया था और पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था।
पीड़ित के अनुसार 6 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे, तभी दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो आरोप है कि अमित राजभर पुत्र इन्द्रजीत राजभर, इन्द्रजीत, मंजीत और मोनू पुत्र लखेदू एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो में उनकी पोती को बहला-फुसलाकर बैठाकर कहीं ले गए।
परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चला। जब वह आरोपियों के घर पूछताछ करने पहुंचे तो आरोप है कि अमित राजभर की मां ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उनकी पोती नाबालिग है और आरोपियों द्वारा उसे कहीं छिपाकर रखा गया है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द किशोरी को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




