Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

नाबालिग किशोरी लापता, एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग किशोरी लापता, एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

डोभी/जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार उनकी पुत्री सोमवार को कोईलारी बाजार सिलाई सीखने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की मोबाइल पर रितेश यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम जलालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से बातचीत होती थी। परिजनों को आशंका है कि उक्त युवक ही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस से मामले में जल्द से जल्द पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है।

चन्दवक थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!