
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत / जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के बाँसवारी गांव में मंगलवार को पूज्य श्री नारदजी महाराज के आगमन पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके आगमन से क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक राजेश सिंह ने नारदजी महाराज का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बृजेश सिंह, गुरुगोपाल सिंह, धीरज मिश्रा, राजू सिंह, हर्ष सिंह, निकेत शुक्ला सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर महाराज जी का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में यथार्थ गीता पाठ, प्रवचन तथा महाप्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अपने प्रवचन में नारदजी महाराज ने भक्ति और मानव कल्याण का संदेश देते हुए कहा कि “परमात्मा के भजन और सच्ची भक्ति के बिना जीवन अधूरा है।” उन्होंने लोगों से सत्कर्म, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की सराहना की।



