Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौराबादशाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आवेदिका की तहरीर के आधार पर थाना गौराबादशाहपुर में मु0अ0सं0 47/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुमित कुमार पुत्र अशोक कुमार गौतम निवासी तारा थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर को पुलिस टीम ने देवाकलपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस आरोपी को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर रही है और जल्द ही उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!