Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को चन्दवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को चन्दवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।   थाना चन्दवक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पाक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना चन्दवक क्षेत्र में एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस आधार पर थाना चन्दवक में मुकदमा संख्या 67/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 64(2)(f), 137(2) बीएनएस तथा 5N/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

इसी क्रम में शनिवार, 21 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक कृष्णानन्द यादव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर गोनौली रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र रघुवर राम निवासी मुडेरी, थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!