Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को सरायख्वाजा पुलिस ने दबोचा,

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को सरायख्वाजा पुलिस ने दबोचा,

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरायख्वाजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना सरायख्वाजा के प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को 13 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने पर दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त सिद्दीकपुर तिराहे, शाहगंज-जौनपुर रोड के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम विकास यादव पुत्र स्वर्गीय विजयी यादव निवासी कोठवार थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 21 वर्ष) बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी मु0अ0सं0-68/26 में धारा 137(2), 87, 61(2), 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!