Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
इलाहाबादयूपी

पीसीएस-2024 का अंतिम परिणाम घोषित, नेहा पांचाल बनीं टॉपर 

947 पदों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थी सफल, यूपी की अनन्या त्रिवेदी दूसरे स्थान पर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

इलाहाबाद।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार आधी रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में 947 पदों के सापेक्ष कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

इस बार के परिणाम की सबसे खास बात यह रही कि टॉप 7 में 6 बेटियों ने जगह बनाई है। नेहा पांचाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परीक्षा में टॉप किया, जबकि अनन्या त्रिवेदी दूसरे स्थान पर रहीं।

टॉप-10में नेहा पांचाल अनन्या त्रिवेदी,अभय प्रताप सिंह,अनामिका मिश्रा,नेहा सिंह,दीप्ति वर्मा,पूजा तिवारी,अनुराग पांडे,शुभम सिंह,आयुष पांडे,आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी 2026 को जारी किया गया था, जिसमें 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में दो अन्य अभ्यर्थियों को भी औपबंधिक रूप से साक्षात्कार के लिए शामिल किया गया।

साक्षात्कार प्रक्रिया 26 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक चली, जिसमें 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके मात्र पांच दिन बाद ही आयोग ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया।

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 24 प्रकार के पदों एवं सेवाओं के लिए चयन किया गया है। हालांकि, व्यवस्थाधिकारी के 1 और व्यवस्थापक के 14 पद उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण रिक्त रह गए।

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे “प्रोविजनल” अंकित है, उन्हें निर्धारित तिथि तक आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनका चयन निरस्त किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार एवं पदवार कटऑफ अंक जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

नोट:  अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in⁠� पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!