Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी हत्या या हादसा? रहस्य में उलझी मौत, पुलिस जांच में जुटी

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी हत्या या हादसा? रहस्य में उलझी मौत, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर, मछलीशहर। जिले के मछलीशहर क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बंधवा-बामी मार्ग पर सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

अलापुर गांव के पास मिला शव

मामला मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के अलापुर गांव के पास का है, जहां सड़क किनारे पड़े युवक के शव को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान पल्टूपुर गांव निवासी सौरभ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सौरभ को बीती रात एक युवक रिश्तेदारी का हवाला देकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

संदिग्ध युवक हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है।

हत्या या सड़क हादसा?

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है या फिर यह किसी साजिश के तहत की गई हत्या है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!