
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अनिल कुमार पाण्डेस
मोड़ईला / जौनपुर। चन्दवक क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जौनपुर-वाराणसी सीमा पर पारापाटी लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक और युवा की जान ले गया। अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र रामनाथ राम के रूप में हुई है। वह चोलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह अपने घर से फूलपुर थाना क्षेत्र के नादोवं गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पारा पाटी देशी मधुशाला के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। रफ्तार अधिक होने के कारण युवक संभल नहीं सका और मोटरसाइकिल सीधे सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही चन्दवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।




