Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

तेज रफ्तार ई-रिक्शा का कहर: महिला की मौत, पति घायल

बदलापुर के चंदापुर में पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास हादसा, बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। यह हादसा चंदापुर स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर लगने के बाद दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल दोनों को उपचार के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने करीब 52 वर्षीय सरस्वती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति मंगरू राम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतका सरस्वती देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डड़ारी गांव की निवासी थीं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!