Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्तों पर रहेगा असर

वाराणसी में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्तों पर रहेगा असर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी.  उत्तर प्रदेश पुलिस की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शहर में परीक्षा के दौरान जाम से बचाने और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।

वाराणसी में 14 और 15 मार्च को होने वाली यूपी पुलिस एसआई एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड में है। परीक्षा के दौरान शहर में सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, दोनों दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजघाट पुल और पड़ाव चौराहे से सूजाबाद और राजघाट की ओर जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस का कहना है कि इससे परीक्षा के समय मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा और अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी।

वहीं जरूरत पड़ने पर अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर और मैदागिन की ओर जाने वाले टेंपो, ट्रैवलर और अन्य चार पहिया वाहनों को आगे जाने से रोका जा सकता है। ऐसे वाहनों को लकड़ीमंडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा, ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण में रखा जा सके।

इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर विश्वेश्वरगंज तिराहे से भी चार पहिया वाहनों को मैदागिन चौराहे की ओर जाने से रोका जा सकता है। यह व्यवस्था विशेष रूप से परीक्षा के समय लागू की जाएग

यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि 14 और 15 मार्च को जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही अभ्यर्थियों से भी अपील की गई है कि वे परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले घर से निकलें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

पुलिस का कहना है कि स्थिति के अनुसार अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं, ताकि वाराणसी में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!