Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

विवादित जमीन पर कब्जा रोकने गई टीम से हाथापाई, आठ पर मुकदमा दर्ज

सरकारी कार्य में बाधा और अभद्रता का आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

संवाददाता अर्पिता 

 

चंदवक /जौनपुर 

चंदवक थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां विवादित जमीन पर कब्जा रोकने गई राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

चंदवक थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव में अवैध कब्जे को लेकर विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, लेखपाल दिग्विजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेखपाल के मुताबिक, सोमवार को अरविंद पुत्र रामप्यारे के प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित भूमि पर प्रमोद यादव पुत्र शंकर यादव और अन्य लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस जमीन से जुड़ा मामला उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2026 को निर्धारित है।

आरोप है कि जब टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को कब्जा करने से रोका, तो प्रमोद यादव, अर्जुन यादव, शंकर यादव, विकास, विशाल, वर्षा यादव, माया यादव और लाडली यादव एकजुट होकर विरोध करने लगे। इस दौरान उन्होंने सरकारी टीम के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और हाथापाई पर उतारू हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर सभी आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!