Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

विवाहिता का आरोप—दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

विवाहिता का आरोप—दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर। चंदवक क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता सोनी यादव के अनुसार उसकी शादी 21 मई 2023 को जौनपुर के चंदवक क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी दया यादव के पुत्र जितेंद्र यादव से हुई थी। विवाह के समय लड़की पक्ष की ओर से तिलक में करीब 2 लाख 51 हजार रुपये नकद, घड़ी, सिकड़ी, अंगूठी सहित अन्य सामान दिया गया था।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के दौरान ही मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लड़के पक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह विदाई कराई गई।

विवाहिता का कहना है कि ससुराल पहुंचने के बाद सास परमीला, ननद पूजा और ससुर दयाराम यादव मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे।

इसी बीच उसका पति रोज़गार के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया, जबकि पीड़िता वाराणसी में रहकर काम करने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि 9 मार्च 2026 को उसका पति वाराणसी के एक अस्पताल पहुंचा, जहां उसने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और साथ रखने से भी इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले में न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सास, ससुर, ननद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!