Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला,प्राथमिकी दर्ज 

युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला,प्राथमिकी दर्ज 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत जौनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी लालमन यादव का पुत्र दूध लेकर डेयरी जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दुर्गा टेंट हाउस के समीप गांव देवाकलपुर निवासी ईश्वर कुमार पुत्र दशरथ राम, शक्तिमान पुत्र रामआसरे, विपिन पुत्र इलाही, प्रदीप सोनकर तथा ग्राम मटियारी निवासी पप्पू पुत्र लोचन ने उसे रोक लिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उक्त लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर डंडा, रॉड व घूंसे से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

बताया जाता है कि युवक के साथ मौजूद पड़ोसी सुदांशु ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार हेतु मुप्तीगंज अस्पताल ले गए। वहां से थाना केराकत पहुंचने पर पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी केराकत भेजा, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।

पीड़ित के परिजनों का कहना है कि युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने मामले में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!