Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

युवती के लापता होने के एक सप्ताह बाद दर्ज हुआ मुकदमा, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

युवती के लापता होने के एक सप्ताह बाद दर्ज हुआ मुकदमा, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर।  केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत सोहनी गांव की एक युवती पिछले एक सप्ताह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 22 वर्षीय बेटी 9 मार्च की सुबह करीब 10 बजे घर से किसी जरूरी काम की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, मगर युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित पिता का कहना है कि घटना के संबंध में लगभग एक सप्ताह पहले ही थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

परिवार का आरोप है कि लगातार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि मंगलवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में नवागत थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!