
- न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना जलालपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी लगभग 13 वर्षीय पुत्री को गांव के ही निवासी अमन चौहान पुत्र ईश्वर लाल चौहान बीते 29 मार्च 2026 की रात करीब 1 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से उन्होंने अपनी पुत्री की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परेशान होकर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी पुत्री को सकुशल बरामद किया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



