Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

पति-पत्नी विवाद में मारपीट, तीन घायल,मुकदमा दर्ज 

पति-पत्नी विवाद में मारपीट, तीन घायल,मुकदमा दर्ज 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।  चन्दवक थाना क्षेत्र के लोहराखोर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद पत्नी ने मायके फोन कर अपने भाइयों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहराखोर निवासी विनोद राजभर पुत्र कतवारू राजभर का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों और पति विनोद के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर मायके पक्ष के लोग भागने लगे। बताया जा रहा है कि जैसे ही ये लोग लोहराखोर के पास पहुंचे, तभी रास्ते में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में विनोद राजभर के साथ-साथ बीच-बचाव करने पहुंचे रबिश राजभर और अरुण राजभर भी घायल हो गए। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी अपनी मोटरसाइकिल (UP 62 CC 3414) मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना दोपहर करीब 1 बजे ब्रह्मबाबा स्थल के पास की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने चन्दवक थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामले में घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!