
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप पड़ोसी युवक पर लगाया है।
पीड़ित ने थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व त्रिलोचन महादेव में हुई थी। दंपत्ति की एक 3 वर्षीय पुत्री भी है।
आरोप है कि गांव के ही निवासी अरुण कुमार उर्फ भोगल पुत्र श्यामलाल, दिनांक 30 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
पीड़ित के अनुसार, जब वह आरोपी के घर जानकारी लेने पहुंचा तो वहां मौजूद श्यामलाल, पंकज कुमार और लालती देवी ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
बताया जा रहा है कि महिला जाते समय अपनी 3 वर्षीय बेटी को घर पर ही छोड़ गई, जबकि लगभग 7 हजार रुपये नकद और समस्त स्त्रीधन अपने साथ ले गई है।
थाना जलालपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।




