Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात किशोरी का शव मिलने से सनसनी

सिंगरमऊ थाना क्षेत्र के केवटली कला का मामला, पहचान में जुटी पुलिस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जिले के सिंगरमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटली कला गांव के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब आठ बजे सूचना प्राप्त हुई कि हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृत किशोरी की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। उसका कद करीब 5 फीट, रंग सांवला है। वह पीले रंग की कुर्ती, नीले रंग की लेगी और लाल रंग की हवाई चप्पल पहने हुई थी। पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बावजूद अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान कराने का प्रयास जारी है। वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, जांच जारी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!