
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक /जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवक–गाजीपुर मार्ग पर बगेरवा के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना चंदवक पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरी-बारी भिजवाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां विनोद चौहान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश पुत्र संपत, निवासी ग्राम लोकापट्टी थाना चंदवक, बाजार से अपने घर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार आकाश चौहान व विनोद चौहान, निवासी ग्राम जरियारी दानगंज थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, सवार थे।
आमने-सामने हुई इस भीषण टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




