Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

अवैध .32 बोर पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध .32 बोर पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केराकत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध .32 बोर पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार सरोज उर्फ सब्बल पुत्र मंगला सरोज, निवासी कटहरी, थाना केराकत के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

इस संबंध में थाना केराकत में मु0अ0सं0 385/26, धारा 3/25/5/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध केराकत थाने में पूर्व में भी मारपीट, धमकी और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने वर्ष 2020 से 2026 के बीच उसके आपराधिक इतिहास में कुल पांच मुकदमों का उल्लेख किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!