
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के बबुरा फत्तुपुर हाईवे के पास सोमवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। हालांकि, अभी तक हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और इसके बाद खाई में जा गिरा। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।




