Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सिंगरामऊ में सैलून के अंदर युवक पर जानलेवा हमला

नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। के बदलापुर तहसील अंतर्गत सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब सैलून में बैठे एक युवक पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रामीपुर गांव निवासी आशीष मिश्रा मेढ़ा मोड़ स्थित एक सैलून में शेविंग करा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली युवक के बेहद करीब से गुजरते हुए दीवार में जा लगी, जबकि दूसरी गोली भी निशाना चूक गई। अचानक हुई गोलीबारी से सैलून में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आशीष मिश्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर बाइक से रतासी बाजार की ओर फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और उत्तर प्रदेश पुलिस की सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सैय्यद हसनैन मुंतजार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!